लखनऊ में ₹10 लाख की नकली सिगरेट बरामद, MP के 2 तस्

काली कार से बराम हुई 10 लाख की नकली सिगरेट बरामद: MP के 2 तस्कर लखनऊ में गिरफ्तार

crime news

लखनऊ में पुलिस ने नकली सिगरेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए करोड़ों की अवैध सप्लाई चैन पर चोट की है। मामूली दिखने वाली कार में छिपाकर लाया जा रहा यह माल कई राज्यों में खपाने की तैयारी में था।

जीरो प्वाइंट पर पकड़ी गई बड़ी खेप

लखनऊ के पारा इलाके में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से नकली सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी। यह कार्रवाई जीरो प्वाइंट के पास शनिवार शाम को की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में सिगरेट ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी में 3940 डिब्बी नकली सिगरेट बरामद की।

मध्य प्रदेश के तस्कर गिरफ्तार

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान शादाब अली और शोएब अली के रूप में हुई है। दोनों मुरैना के रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये दोनों एक संगठित गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो दिल्ली और मध्य प्रदेश से नकली सिगरेट लाकर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में सप्लाई करता था।

दिल्ली से लाकर UP-बिहार में सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल के जरिए ऑर्डर लेते थे और तय स्थानों पर माल पहुंचाते थे। इस बार जो खेप पकड़ी गई, वह सदर बाजार से लाई गई थी।

पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और कई राज्यों में इसकी सप्लाई चेन फैली हुई है।

वरना कार जब्त, नेटवर्क की जांच जारी

बरामदगी के दौरान एक हुंडई वरना कार भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

कई धाराओं में केस दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पारा में कॉपीराइट एक्ट, ट्रेडमार्क अधिनियम और सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।