MP पुलिस में बड़ी भर्ती, 9662 पदों की मंजूरी, जानें किसे मिलेगा मौका और कब होगी एग्जाम?
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़े 9662 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर सरकार का कहना है कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां, तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र में सुरक्षा, साइबर अपराधों की चुनौती और कानून व्यवस्था की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
कॉन्स्टेबल के लिए सबसे अधिक पद
जारी सूचना के अनुसार, सबसे अधिक पद कॉन्स्टेबल के लिए दिए गए हैं। करीब 8500 पदों पर आरक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें से 7500 पद कॉन्स्टेबल और 1000 पद कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पद शामिल हैं। इसके अलावा सूबेदार (स्टेनो) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्टेनो के लिए निर्धारित हैं। वहीं, सूबेदार और उप निरीक्षक (SI) के भी पद भरे जाएंगे।
पदों की संख्या का विवरण
अलग-अलग कैटेगरी में होने वाली भर्ती में स्वीकृत किए गए पदों का विवरण इस प्रकार से है- कॉन्स्टेबल (GD) - 7500 कॉन्स्टेबल (Driver) - 1000 सूबेदार (steno) - 135 एएसआई (स्टेनो) - 520 सूबेदार - 081 सब इंस्पेक्टर (जिला पुलिस) - 312 एसआई (SAF) - 069 एसआई (QD) - 004 एसआई (फिंगर प्रिंट) - 022 उप निरीक्षक (आयुध) - 010 उप निरीक्षक (फोटो) - 009
पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता मापदंड
इस भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग पदों के लिए अलग- अलग योग्यता निर्धारित की गई है। देखिए किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए- - कॉन्स्टेबल (जीडी) के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कैंडिडेट के लिए 8वीं पास का प्रावधान लागू हो सकता है। - कॉन्स्टेबल में ड्राइवर के लिए 10 वीं पास होने के साथ ही वैलिड लाइसेंस जरूरी होगा। - सूबेदार और सामान्य सब इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएशन यानी स्नातक होना जरूरी है। वहीं, वैज्ञानिक और तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा की आवश्यकता होगी।
एमपीईएसबी कराएगा सीबीटी
सरकार ने साफ किया है कि भर्ती परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) आयोजित कराएगा। फिलहाल केवल भर्ती को मंजूरी दी गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस, एग्जाम डेट, आयु सीमा, रिजर्वेशन और चयन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल जानकारी ऑफिशियल भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सामने आएगी।