UP Transfer List: बड़ा फेरबदल, 5 उपजिलाधिकारियों के हुए तबादले, हुए यहां से वहां
डॉ. अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के 5 उपजिलाधिकारियों (SDM) और अतिरिक्त मुख्य नगर मजिस्ट्रेट के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी ने बदलाव किए अधिकारियों की तबदला सूची जारी कर दी है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
मनोज कुमार सिंह: इन्हें सदर एसडीएम से मलिहाबाद का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है।
साहिल कुमार: इन्हें बख्शी का तालाब उपजिलाधिकारी से लखनऊ सदर का नया एसडीएम बनाया है।
अविषेक सिंह: अविषेक सिंह को बीकेटी का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
पवन पटेल: मोहनलालगंज एसडीएम से एसीएम-1 की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंकित शुक्ला: इन्हें सरोजनी नगर से हटाकर एसीएम-2 के पद पर तैनात किया गया है।
आकाश सिंह: इन्हें मोहनलालगंज तहसील का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है।