नगर निगम सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर ईओडब्ल्यू की छापेमारी
EOW Raid : इंदौर। नगर निगम सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर EOW की छापेमारी जारी है। गुलमोहर ग्रीन और निगम दफ्तर दोनों जगह एक साथ टीम ने दबिश दी है।
बताया जा रहा है कि, सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल नगर निगम के उद्यान विभाग में लंबे समय से काम कर रहे थे। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। पाटिल के घर और कार्यालय में ईओडब्ल्यू की टीम जांच कर रही है। दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। भारी मात्रा में कैश मिलने की भी संभावना है।
EOW की दो टीम ने एक साथ पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित बंगले और नगर निगम में उनके ऑफिस पर छापेमारी की है। शिकायत मिल रही थी कि, पाटिल के पास जितनी संपत्ति है वह उनकी आय से काफी अधिक है।
नगर निगम सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के कुछ बड़ी पार्टियों के नेताओं से करीब संबंध है। वर्षों से वे इंदौर नगर निगम में जमे हुए हैं। अब EOW उनकी संपत्ति की जांच कर रही है।