मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व सीएम द

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह का बड़ा फैसला, छोड़ा ये बड़ा काम, सचिव को सौंपा

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह का बड़ा फैसला, छोड़ा ये बड़ा काम, सचिव को सौंपा

Digvijaya Singh: मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ट नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने अपना आधिकारिक X अकाउंट और अपना निजी मोबाइल नंबर अपने कार्यालय और सचिव को सौंप दिया है। इसके अलावा उन्होंने उज्जैन से अयोध्या पदयात्रा की तारीखों का भी ऐलान किया है। 

बदला X हैंडल, छोड़ा फोन

दिग्विजय सिंह का आधिकारिक एक्स हैंडल @digvijaya_28 के नाम से था, जिसे अब उन्होंने बदं कर दिया है। उन्होंने अपने इस अकाउंट को Office of Digvijaya Singh में तब्दील कर दिया गया है। जिसे अब उनके कार्यालय से ही संचालित किया जाएगा। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने अपने निजी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करने का भी फैसला लिया है। अब उनका फोन नंबर उनके निजी सचिव सचिन वत्स के पास रहेगा। नंबर पर आने वाले मैसेजेस, फोन सचिव सचिन वत्स नोट करेंगे और दिग्विजय सिंह तक पहुंचाएंगे।

20 अक्टूबर से शुरू होगी पदयात्रा

दिग्विजय सिंह ने अपनी पदयात्रा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उनके अनुसार उनकी पदयात्रा उज्जैन महाकाल मंदिर से शुरू होकर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तक जाएगी। इससे पहले उनकी पदयात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे बदलकर 20 अक्टूबर 2026 से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।