दिल्ली सरकार की नई 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत प

Delhi Laxmi Yojana 2026: महिलाओं को हर महीने ₹2500 देगी सरकार, जानें पात्रता, लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अपनी महत्वाकांक्षी 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की तैयारी है कि इस योजना की औपचारिक शुरुआत रक्षाबंधन (28 अगस्त) के अवसर पर की जाए।

हर महीने मिलेगी 2,500 रुपये की सहायता

'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस राशि से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

कौन-कौन महिलाएं होंगी पात्र?

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ पात्रता शर्तें तय की हैं

  • आवेदिका की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
  • आवेदिका के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज न हो।

रक्षाबंधन पर हो सकती है लॉन्च

दिल्ली सरकार इस योजना को 28 अगस्त (रक्षाबंधन) के दिन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे महिलाओं के लिए त्योहार के विशेष उपहार के रूप में देखा जा रहा है। योजना शुरू होने के बाद लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सरकार ने बताया है कि योजना के आवेदन की प्रक्रिया और आधिकारिक पोर्टल की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। पात्र महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी और सत्यापन के बाद सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।