बाराबंकी के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधा

Barabanki CHC: CMO का औचक निरीक्षण से बाराबंकी CHC में मचा हड़कंप

Barabanki CHC: CMO का औचक निरीक्षण से बाराबंकी CHC में मचा हड़कंप

अंकित मिश्रा, बाराबंकी: बाराबंकी के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारने और कर्मचारियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम रविवार को एक्शन मोड में दिखाई दिए। वे दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में औचक  निरीक्षण करने पहुंच गए, जिससे बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर जैसे ही सीएमओ की गाड़ी सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंची, अस्पताल प्रशासन और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएमओं को देख ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनूप सैनी समेत पूरा स्टाफ तुरंत सतर्क हो गया और व्यवस्थाएं संभालने में जुटता दिखाई दिया। 

पीड़ितों का जाना हाल, खंगाले वार्ड

डॉ. रंजन गौतम ने निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से की। जहां उन्होंने वार्ड में भर्ती सर्पदंश के दो पीड़ितों से बातचीत की और मिल रहे इलाज व सुविधाओं का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने डॉक्टरों से एंटी-स्नेक वेनम और अन्य दवाओं व इंजेक्शनों के स्टॉक की जांच भी की। इसके बाद सीएमओ ने लेबर रूम, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और ओपीडी का भी निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को परखा।

दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर अस्पताल की सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीज भगवान के समान हैं। उनके साथ अच्छा व्यवहार करना और समय पर इलाज उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।