रेलवे ने गोंदिया स्टेशन पर काम के चलते छत्तीसगढ़,

Train News: 27 अप्रैल तक रद्द रहेंगी छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस, रेलवे ने बताई वजह

Train Cancel News

ग्वालियर। यदि आप भी समर वेकेशन के लिए ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण अगले 20 दिनों तक आवागमन प्रभावित रहेगा।

गोंदिया स्टेशन पर होगा ट्रैक अपग्रेड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 की लाइन नंबर 5 में वाशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में बदलने का काम किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पूरी अवधि तक रद्द

ट्रेन नंबर 18237-18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द रहेगी। गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई दिन नहीं चलेगी

ट्रेन नंबर 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15 से 18, 20, 22 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12410 (हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़) 6 से 9 अप्रैल, 11, 13 से 16, 18 और 20 से 22 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

समता एक्सप्रेस भी प्रभावित

ट्रेन नंबर 12807 समता एक्सप्रेस 5 अप्रैल, 7 से 9, 11, 12, 14 से 16, 18, 19 और 21 से 23 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12808 (हजरत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम) 7 अप्रैल, 9 से 11, 13, 14, 16 से 18, 20, 21 और 23 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

यात्रियों को सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य करें। वैकल्पिक ट्रेनों या मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।