NEET का पेपर देने वाले विद्यार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था; ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी
भोपाल। राजधानी के 32 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को दोपहर 02 से शाम 05:15 बजे तक आयोजित री-नीट की परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाया है। बता दें कि भोपाल में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। चूंकि बाहर के शहरों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। उनको आवाजाही के लिए परेशानी ना हो, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने दो परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाई है।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि नीट पेपर आयोजन करने वाले परीक्षा केन्द्रों के आस पास किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है। इससे परीक्षार्थी को परीक्षा देने में विघ्न पैदा न हो। परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी प्रकार के वाहन पार्क न करें, ताकि परीक्षार्थी सुगमता से अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुच सकें।
परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्र को पहले से चिन्हित कर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें, ताकि समय पर केन्द्र पर पहुंच सके। पुलिस ने कहा कि किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं.7049104825, 7049104640 तथा वॉटसशेप 7587602055 पर भी बतायें।
दो परीक्षा केंद्र पर ये रहे यातायात व्यवस्था
1. शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद नगर- प्रभात चौराहा से पिपलानी के मध्य मेट्रो निर्माण से मार्ग संक्रीर्ण हो गया है, इसलिए टीटी नगर, एमपी नगर, कोलार रोड, पुराने भोपाल से आनंद नगर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद नगर पहुंचने के लिए चेतक ब्रिज, गोविन्दपुरा, भेल, महात्मा गांधी चैराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प होकर जाएं। 2. शासकीय गीताजंली कन्या पीजी कालेज गौतम नगर निशातपुरा : डीआईजी बंगला- सिंधी कालोनी से कॉजी केम्प, तक मेट्रो निर्माण होने से मार्ग अत्यन्त संकरा हो गया है। इस कारण अभ्यर्थी नादरा बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला, छोला गणेश मंदिर, जेपी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा होकर अभ्यर्थी शासकीय गीताजंली कन्या पीजी कॉलेज पहुंच सकेगें।