कांग्रेस कार्यालय के सामने रसोई संसद, महिलाओं ने बेली रोटियां और बजाई थालियां
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित विधानसभा में मंगलवार को एक ओर सदन का सत्र चल रहा था। वहीं, दूसरी तरफ महिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठकर थाली बजाई और रोटियां बेलीं।
इस अवसर पर आयोजित द्वार सभा को संबोधित करती हुई बोरासी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला, बेलन और गैस सिलेंडर लेकर यह संदेश दिया कि महंगाई से महिलाएं परेशान हैं। रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। दालें, अनाज, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री महंगी हो गई है। गरीब लोग गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं।
बोरासी ने कहा कि महिला कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन को रसोई सांसद नाम दिया। कल यानी 18 फरवरी के बजट में यदि महंगाई से राहत नहीं मिली, तो हम 19 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करेंगे।