भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 30 साल बाद नए एलएचबी को

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 30 साल बाद बड़ा बदलाव, अब एलएचबी कोच से मिलेगा आरामदायक सफर

Special LHB Coach

भोपाल। अब भोपाल से जोधपुर के बीच आरामदायक सफर का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। करीबन तीन दशक के बाद भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अब बुधवार से आधुनिक एलएचबी रैक से दौड़ेगी। इससे पहले आईसीएफ यानि पीले- नीले कोचों से ये ट्रेन चल रही थी। 

पमरे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव कराने पुराने आईसीएफ रैकों को एलएचबी रैकों में तब्दील करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में भी पुराने कोच की बजाय नए लाल रंग के एलएचबी रैक लगा दी है।

मंगलवार को 14813 जोधपुर से भोपाल के लिए नए रैक के साथ रवाना हो गई। वही 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से बुधवार को चलेगी। एलएचबी कोच लगने के बाद इस ट्रेन में 1 एसी द्वितीय, 3 एसी तृतीय, 2 एसी तृतीय इकॉनमी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 19 एलएचबी कोच रहेंगे।

रानी कमलापति, इटारसी, बीना होकर जाएगी दो विशेष ट्रेनें 

रेल प्रशासन ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 04212/04211 सुल्तानपुर- एलटीटी- सुल्तानपुर के बीच 9-9 फेरों में विशेष ट्रेन मई-जून में संचालित करेगी। सुल्तानपुर से यह ट्रेन 20 मई से 15 जुलाई तक और एलटीटी से 21 मई से 16 जुलाई तक चलेगी।

इसी तरह 04226/04225 वाराणसी-एलटीटी- वाराणसी के बीच 8-8 फेरों में विशेष ट्रेन चलाएगी। यह वाराणसी से 21 मई से 09 जुलाई और एलटीटी से 22 मई से 10 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन की आवृति वाराणसी से गुरुवार और एलटीटी से शुक्रवार को रहेगी। इन दोनों ट्रेनों में आरक्षण बुकिंग शुरू कर दी गई है।