भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों को 27 अप्रैल से टि

भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों को 27 अप्रैल से टिकटों पर मिलेगी विशेष छूट

Bhopal Metro News

भोपाल। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भोपाल और इंदौर मेट्रो में 27 अप्रैल से विशेष रियायत देने का निर्णय लिया है। यात्रियों को सुविधाजनक, आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करने और डिजिटल भुगतान प्रणाली को प्रोत्साहित करने ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम एएफसी विशेष काउंटर पर शुरू कर रही है। इस काउंटर से मेट्रो यात्रियों को विशेष रियायत मिलेगी और टिकट खरीद, वॉलेट रिचार्ज पर विभिन्न स्तरों पर आकर्षक छूट दी जाएगी। 

भोपाल मेट्रो कार्पोरेशन के एमडी चैतन्य के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकटिंग के विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। पेपर क्यूआर टिकट, टाम यानि टिकट काउंटर/ईएफओ यानि ग्राहक सेवा केंद्र रूम से नगद या यूपीआई के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। मेट्रो कार्पोरेशन का यह कदम न केवल यात्रियों को आर्थिक रूप से लाभान्वित करेगा, बल्कि डिजिटल भुगतान प्रणाली को भी प्रोत्साहित करेगा।  

मोबाइल क्यूआर और टिकट क्यूआर से खरीद सकते टिकट

उन्होंने बताया कि मोबाइल क्यूआर और टिकट क्यूआर के आधिकारिक मोबाइल ऐप एमपी मेट्रो के माध्यम से डिजिटल भुगतान से आसानी से टिकट खरीदे जा सकेंगे। एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप एंड्रॉयड गुगुल के प्ले-स्टोर एवं एपल स्टोर के दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एमपी मेट्रो वॉलेट में जमा की गई राशि का उपयोग केवल मेट्रो टिकट खरीद के लिए ही किया जा सकेगा तथा यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।  

यह रियायत यात्रियों को अधिक संख्या में मेट्रो सेवा से जोड़ेगी तथा शहरी परिवहन को और अधिक सुलभ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ये रियायत भोपाल और इंदौर के सभी यात्रियों को मिलेगी। 

टिकट पर ऐसी मिलेगी रियायत

राउंड ट्रिप और समूह यात्रियों को सीधा लाभ - राउंड ट्रिप (आवागमन) टिकट पर कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा, जो एक ही दिन में आवागमन करते हैं। - समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। समूह टिकट पर कुल किराए में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा एकल समूह टिकट पर न्यूनतम 8 एवं अधिकतम 40 यात्रियों के समूह के लिए उपलब्ध होगी।

मेट्रो एप्प वॉलेट रिचार्ज पर मिलेगी ये छूट 

एमपीएमआरसीएल के आधिकारिक मोबाइल एप्प एमपी मेट्रो के माध्यम से यात्री क्यूआर टिकट बुक कर सकेंगे। एमपी मेट्रो एप्प के वॉलेट रिचार्ज पर विशेष रियायत दी जाएगी। मोबाइल एप्प के माध्यम से टिकट प्राप्त करने पर यात्रियों का समय भी बचेगा।  रिचार्ज स्लैब अनुसार राशि पर छूट मिलेगी।    राशि  और  छूट 

200 से 499 रुपए- 8 प्रतिशत 500 से 999 रुपए- 10 प्रतिशत 1000 से 1499 रुपए- 12 प्रतिशत 1500 से 2000 रुपए- 15 प्रतिशत