एमपी बीजेपी में लगातार संगठन में नियुक्तियों का दौ
MP Bjp Niyuktiya: MP भाजपा ने जारी की नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा, सूची जारी
MP Bjp Niyuktiya: एमपी बीजेपी में लगातार संगठन में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के तहत धार जिले की चार विधानसभा सीटों पर 21 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन विधानसभा में हुई नियुक्तियां
मनावर विधानसभा कुक्षी विधानसभा गंधवानी विधानसभा धरमपुरी विधानसभा
प्रदेश भाजपा नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को धरातल और बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। प्रदेश भाजपा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विचारधारा को आम जनमानस तक पहुंचाने की उम्मीद जताई है।