UP Police Bharti: जल्द होगी 30,000 नई पुलिस भर्तियां, CM योगी ने विधानसभा में की घोषणा
UP Police Bharti: यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि जल्द ही यूपी में 30,000 नई पुलिस की भर्तियां आने वाली हैं। इस बात की घोषणा सीएम योगी ने सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद किया। सीएम योगी ने बताया कि 2017 से अब तक 1,56,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है और वर्तमान में 60,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त करने के लिए पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण की सुविधा देने की भी बात कही है।
कानून व्यवस्था पर योगी का विपक्ष पर हमला
मुख्यमंत्री ने विपक्ष, खासकर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कानून के राज से आपत्ति किसे है? उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। 2016 की तुलना में डकैती 84.41%, लूट 77.43%, हत्या 41.01%, दंगे 66.04%, अपहरण 54.72%, दहेज हत्या 17.08% और बलात्कार 26.15% तक घटे हैं।
सपा को यूपी के विकास से परशानी हो रही- सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी को यूपी के विकास से परेशानी हो रही है। उन्होंने सपा सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि आम जनता खुद बदलाव देख रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को सलाह दी कि वे देशभर में यात्रा कर यूपी की कानून-व्यवस्था की बदली हुई तस्वीर पर चर्चा करें। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि उनकी भाषा और आचरण सभ्य समाज के लिए लज्जाजनक हैं।