मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सर

MP New Sandipani Schools: प्रदेश में बनेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय: प्रभारी मंत्री चौहान

MP New Sandipani Schools: प्रदेश में बनेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय: प्रभारी मंत्री चौहान

गौरव गुप्ता,आगर मालवा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाए उपलब्ध करवा रही है, आज प्रदेश में 14000 करोड़ की लागत के 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाएंगे। यह बात प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आगर में कही।

ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस मौके पर विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई भैरूसिंह चौहान, कलेक्टर प्रीति यादव, नपा अध्यक्ष निलेश जैन पटेल,पूर्व विधायक सुसनेर राणा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनपद अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने किया। वही कलेक्टर यादव,अंकिता राय, जिला शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे, लोक निर्माण विभाग के ज्ञानदीप, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य करण सिंह यादव ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीपनी विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के बारे में बताया। वही विधायक माधव सिंह गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कदम उठा रही है, उन्होंने प्रभारी मंत्री से आगर में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव कैबिनेट में रखवाने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली 45 विद्यार्थियों को भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री से भेंट करवाई है। आगामी बोर्ड परीक्षा के बाद जो भी विद्यार्थी 99% से अधिक अंक हासिल करेंगे, उन सभी विद्यार्थियों को वे भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री से भेंट एवं चर्चा करवाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक अंक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मंत्री ने किया लोकार्पण

तो वही कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान एवं जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने भी संबोधित किया।। प्रभारी मंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं रचना, खुशी, संजना, रानी और शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, एवं शिक्षकगणों को सम्मानित किया गया। 

प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन

प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ सांदीपनि विद्यालय आगर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और भवन का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों को भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार स्तंभ बताया। इस मौके पर विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।