लाज़वाब फिटनेस ! घोड़े से तेज दौड़े बाबा रामदेव, रेस का वीडियो किया शेयर
Baba Ramdev Video Viral: भारत के सबसे प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव अपनी फिटनेस और योग क्रियाओं को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में बाबा रामदेव का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पर बाबा रामदेव, घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आए है। 60 साल की उम्र में बाबा रामदेव की फिटनेस देखने लायक रहा है।
वीडियो में घोड़े से कदम मिलाते दौड़े बाबा रामदेव
आपको बताते चलें, वायरल हो रहे वीडियो में घोड़े के साथ कदम मिलाते हुए नजर आए है उनके दौड़ने की स्पीड देखकर हर कोई चौंक गए हैं। 59 साल की उम्र बाबा रामदेव बताते है कि घोड़े की तरह तेज दौड़ने की ताकत, स्ट्रांग इम्युनिटी और Anti-aging पावर चाहिए।फिलहाल बाबा रामदेव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि, बाबा रामदेव पूरी तरह से फिट हैं इसका अंदाजा उनके एक्स एकांउट पर पोस्ट किए गए वीडियो से लगा सकते हैं।
इस घोड़े के साथ दौड़ चुके है बाबा रामदेव
आपको बताते चलें, इस घोड़े के साथ दौड़ने से पहले बाबा रामदेव बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव के साथ भी दौड़ लगा चुके हैं। बताते चलें कि, बाबा रामदेव अपने पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट का खुद ही प्रमोशन करते हैं। वो अपने एक्स पर मरीजों से बातचीत करते हुए भी नजर आ जाते हैं। यहां पर बाबा रामदेव का कहना है कि आप योग कीजिये और आयुर्वेद का प्रयोग कीजिये।