SwadeshSwadesh

शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का किया शिकार

Update: 2020-10-01 11:03 GMT

ग्वालियर।  पनिहार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का एक मामला सामने आया है। यहां कुछ शिकारियों ने बन्दूक से गोली मार कर मोर का शिकार किया है। जानकारी के अनुसार पनिहार गांव में रहवासियों ने रात के समय बंदूक चलने की आवाज सुनी।  जिसके बाद गांववालों ने खेतों में जाकर देखा तो उन्हें एक मोर मृत मिली है। गांववालों का कहना है शिकारियों ने देर रात मोरों का शिकार किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है 




Similar News