कोहली का बुमराह पर पलटवार, पहली गेंद पर कर डाला ऐसा कारनामा, देखें VIDEO
Virat Kohli vs Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की बहुप्रतीक्षित वापसी आखिरकार आईपीएल 2025 में हुई, लेकिन विराट कोहली ने उनकी वापसी को बड़ा झटका दिया। आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान पर उतरे बुमराह ने करीब 92 दिन बाद क्रिकेट में वापसी की। पीठ की चोट से उबरने के बाद जैसे ही उन्होंने पहला ओवर फेंका, कोहली ने उनकी पहली ही गेंद पर मिडविकेट की ओर शानदार छक्का जड़ दिया। विराट ने एक झटके में बुमराह की वापसी को फीका कर दिया और मैच की शुरुआत में ही माहौल गर्म कर दिया।
Strong wrists! 💪🏻Perfect placement! 👊🏻Real statement! 💥#ViratKohli smashes #JaspritBumrah for a MAXIMUM at the mid-wicket fence! ❤Watch the LIVE action ➡ https://t.co/H6co5trkpW#IPLonJioStar 👉 #MIvRCB | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar pic.twitter.com/jaSiLFJl0s
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 7, 2025
Virat Kohli ने रचा इतिहास
विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाकर कोहली ने अपने टी20 करियर में 13 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 386 पारियों में हासिल की और इस आंकड़े तक पहुंचने वाले एशिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
हालांकि, यह विश्व रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 381 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कोहली अब टी20 में 13 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस एलीट क्लब में क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड शामिल हैं।
विराट ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 29 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। यह उनके टी20 करियर का 99वां अर्धशतक था। इसके साथ ही कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 65 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं। वहीं डेविड वॉर्नर 66 स्कोर के साथ पहले स्थान पर हैं। कोहली अब जल्द ही यह रिकॉर्ड अपने नाम करने की कगार पर हैं।