विराट कोहली के लिए फैन ने काटी कलाई, खून से किया तिलक...
बेंगलुरु। क्रिकेटर विराट कोहली के लिए फैंस की दीवानगी कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार एक फैन ने जो किया, वो प्यार और पागलपन के बीच की रेखा को मिटा देता है। RCB की जीत के जश्न में जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ में 11 लोगों की मौत की खबर आई, सोशल मीडिया पर विराट को लेकर गुस्सा भी दिखा, मगर एक फैन के रवैया ने सबको चौंका गया।
इस फैन ने विराट कोहली की तस्वीर पर अपने खून से तिलक लगाया। उसने पहले अपनी कलाई ब्लेड से काटी, और फिर खून निकालकर विराट की तस्वीर पर तिलक लगाया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
प्यार या पागलपन? विराट कोहली के लिए फैन ने काटी कलाई, खून से किया तिलक…#ViratKohli𓃵 #RCB #ViratKohli pic.twitter.com/Z2HdqktuG9
— Swadesh स्वदेश (@DainikSwadesh) June 6, 2025
दीवानगी की हद या मानसिक असंतुलन?
फैन का ये कृत्य देखकर सवाल उठना लाज़मी है —
क्या ये प्यार है, या पागलपन?
क्या किसी इंसान के लिए इतना आगे जाना सही है?
क्या इस तरह की भक्ति एक आइकन को गौरव देती है या असहज कर देती है?
सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं।
एक यूजर ने लिखा -
"विराट ने तो उससे ऐसा करने को नहीं कहा। हम भी विराट को मानते हैं, लेकिन ये करना जरूरी नहीं।"
Why #ArrestKohli trending? RCB fan cut his wrist for Virat Kohli. Did Virat ask him? Did the government ask him?Even I am a Virat fan, so what? Did I need to attend a victory parade to show ? Did I need to cut my hands? No.We Love You Kohli #bangalorestampede… pic.twitter.com/0g0BfFtEiV
— Memes of नकली दुनिया 👑 (@NakaliDuniya) June 5, 2025
एक अन्य ने कहा -
"ये पागलपन है, और इससे किसी को कुछ नहीं मिलेगा।"
This is insane… Celebrity worship is as dangerous as any pandemic.I bet he would never do anything for his parents, but he can do anything for his cricketing idol.Really sad!pic.twitter.com/cOwbW9SHJt
— Mr Sinha (@MrSinha_) June 6, 2025
क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजना भारत में आम है। लेकिन ऐसा पागलपन करना एक खतरनाक चेतावनी है। विराट कोहली को अपना आदर्श मानना गलत नहीं, लेकिन अगर वो खुद इस वीडियो को देखें तो शायद दुखी ही होंगे। RCB की जीत पर हुए हादसे से पहले ही माहौल संवेदनशील था। 11 लोगों की मौत के बाद #ArrestKohli ट्रेंड करने लगा। ऐसे में यह खून का तिलक वाला वीडियो कुछ और ही सवाल खड़े कर रहा है।
विराट ने जताया शोक, लेकिन फैन ने जताई दीवानगी
जहां एक ओर विराट इस घटना से मर्माहत हैं, वहीं उनका यह फैन शायद ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि "विराट के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं"। लेकिन क्या ऐसा करके वो खुद विराट को भी असहज नहीं कर रहा?
एक फैन के लिए अपने स्टार से जुड़ाव स्वाभाविक है, लेकिन जब वो खुद को नुकसान पहुंचाने लगे, तो उसे प्यार नहीं कहा जा सकता। विराट कोहली एक खिलाड़ी हैं, रोल मॉडल हैं, लेकिन वो ये कतई नहीं चाहेंगे कि उनका फैन इस हद तक जाए।
वक्त है कि फैन कल्चर को थोड़ा और ज़िम्मेदार बनाया जाए। प्यार की ज़ुबान इज्जत होती है, खून नहीं।