डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध ज

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी तनाव और युद्ध की स्थिति बहुत जल्द खत्म हो सकती है। व्हाइट हाउस में सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका उसे किसी भी हालत में परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नई रणनीति, अमेरिकी प्रतिबंध, तेल टैंकरों की आवाजाही और संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर पूरी दुनिया की नजरें इस संघर्ष पर टिकी हुई हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और वैश्विक व्यापार पर भी दिखाई देने लगा है।

ट्रम्प ने कहा- “बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध”

ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब इस संघर्ष से थक चुका है और समझौते के लिए तैयार दिख रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हथियारों तक पहुंचने नहीं देगा।ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी में था, लेकिन कतर, सऊदी अरब और UAE की अपील पर फिलहाल सैन्य कार्रवाई को टाल दिया गया है ताकि बातचीत का रास्ता खुला रह सके।साथ ही ट्रम्प ने यह भी संकेत दिए कि जरूरत पड़ने पर आने वाले दिनों में सैन्य कार्रवाई फिर शुरू हो सकती है।

अमेरिकी सीनेट में भी बढ़ा दबाव

अमेरिका की रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट में ईरान युद्ध को लेकर वॉर पावर रेजोल्यूशन आगे बढ़ाया गया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस की स्पष्ट मंजूरी के बिना राष्ट्रपति लंबे समय तक युद्ध जारी नहीं रख सकते।इस कदम को अमेरिकी राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है, क्योंकि लगातार बढ़ते सैन्य खर्च और पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिकी सांसदों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं।

ईरान का बयान- यूरेनियम संवर्धन नहीं रोकेंगे

Masoud Pezeshkian ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यूरेनियम संवर्धन उसका अधिकार है और वह किसी दबाव में झुकेगा नहीं।वहीं ईरानी विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा युद्ध हुआ तो अमेरिका को “बड़े सरप्राइज” मिलेंगे।अराघची ने दावा किया कि ईरानी सेना ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। हालांकि अमेरिका ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।