‘डील करो वरना फिर बमबारी’, ईरान पर ट्रंप का सख्त अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने सख्त और दोहरे रुख को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ वो ईरान के साथ जंग खत्म होने पर व्हाइट हाउस में “पार्टी” करने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ साफ चेतावनी दे दी है अगर तय समय तक समझौता नहीं हुआ, तो सीजफायर खत्म होगा और फिर से बमबारी शुरू हो सकती है। माहौल फिर से गर्म होता दिख रहा है।
‘डील करो या फिर बम गिरेंगे’
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि वह सीजफायर को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं भी हो सकते।उनका बयान था-“अगर डील नहीं हुई तो ब्लॉकेड जारी रहेगा और फिर से बमबारी करनी पड़ सकती है।”इस बयान ने एक बार फिर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है।
21 अप्रैल की डेडलाइन
ट्रंप ने संकेत दिया है कि 21 अप्रैल की तारीख बेहद अहम होगी।अगर इस तारीख तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई ठोस समझौता नहीं होता, तो मौजूदा सीजफायर खत्म किया जा सकता है।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी, लेकिन भरोसा अभी पूरी तरह नहीं दिख रहा।
होर्मुज स्ट्रेट पर दबाव जारी
इस पूरे विवाद का एक बड़ा केंद्र होर्मुज स्ट्रेट भी बना हुआ है।ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नौसैनिक ब्लॉकेड जारी रहेगा, चाहे बातचीत आगे बढ़े या नहीं।इसका सीधा असर ईरान की तेल सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।