बंगाल में फिर आमने-सामने ममता और सुवेंदु: भबानीपुर से लड़ेंगी सीएम, TMC ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इस बार एक बार फिर मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और भाजपा नेता Suvendu Adhikari आमने-सामने नजर आएंगे। TMC ने मंगलवार को 294 में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने बाकी 3 सीटें सहयोगी संगठन को दी हैं। इस सूची के साथ ही राज्य की राजनीति में सबसे चर्चित मुकाबला तय हो गया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार कोलकाता की Bhabanipur सीट से चुनाव लड़ेंगी। यहां उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। इससे पहले 2021 के चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था, जिससे यह मुकाबला और भी महत्वपूर्ण बन गया है। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को सीधे चुनावी मैदान में मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने गैस संकट जैसे मुद्दों को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप भी लगाया।
उम्मीदवारों की सूची की खास बातें
TMC की जारी सूची में इस बार कई बदलाव देखने को मिले है पार्टी ने इस बार सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई है, कुल 52 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं, 40 वर्ष से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को मौका मिला और SC/ST वर्ग के 95 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। पार्टी ने इस बार जमीनी कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेताओं पर अधिक भरोसा जताया है।
राजनीतिक महत्व
भबानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला राज्य की राजनीति का केंद्र बन सकता है। नंदीग्राम की पिछली हार के बाद यह चुनाव ममता बनर्जी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है, वहीं भाजपा इसे अपने विस्तार के अवसर के रूप में देख रही है।