देशभर में मौसम बदला। राजस्थान में ओले, हरियाणा में

Weather Update: राजस्थान में ओले, उत्तराखंड में बर्फबारी; कई राज्यों में IMD का अलर्ट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। Rajasthan में लगातार दूसरे दिन ओलावृष्टि हुई, जबकि Haryana में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं पहाड़ी राज्यों Uttarakhand और Himachal Pradesh में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

राजस्थान और मध्य भारत में आंधी-बारिश 

राजस्थान के सीकर समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जैसलमेर में आंधी-बारिश से जुड़े हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में 2 से 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। Madhya Pradesh के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में जलभराव, तापमान में गिरावट

Haryana के रेवाड़ी में रातभर हुई तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण होर्डिंग और पेड़ भी गिर गए। बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और कमी आने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। Kedarnath, Gangotri और Yamunotri धाम में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ की परत जमी है। Himachal Pradesh के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भी बारिश, ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 

Nagaland में तेज तूफान और बारिश से 46 परिवार प्रभावित हुए हैं। कई घरों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

अगले दो दिन का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में यलो अलर्ट, हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है,  राजस्थान में ओले गिरने का अलर्ट है वही हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में आंधी की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की आशंका है।