यूपी में आंधी-तूफान से 56 लोगों की मौत हुई, जबकि र

UP में मौत बनकर आई आंधी, 94 की जान गई: 80 KMPH तूफान में युवक उड़ा, राजस्थान-MP में हीटवेव का कहर

AI इमेज

देशभर में मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। यूपी में बुधवार को आए तूफान में 94 लोगों की मौत हो गई। कई जिलों में पेड़, बिजली के खंभे और टीनशेड उड़ गए।

सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज और 16 मौतें भदोही में हुईं। बरेली में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। मौसम विभाग ने आज भी यूपी के 51 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में तूफान का तांडव, कई जिलों में भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, गोंडा, उन्नाव और बरेली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गईं और वाहन क्षतिग्रस्त हुए।गोंडा और उन्नाव में कारों पर पेड़ गिर गए। वहीं बरेली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें युवक तेज हवा में टीनशेड के साथ उड़ता दिखाई दे रहा है।राज्य के बांदा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।

राजस्थान बना आग का गोला, जैसलमेर सबसे गर्म

राजस्थान में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।डीग में गर्मी के कारण 12वीं क्लास की चार छात्राएं बेहोश हो गईं। अलवर में तेज हवाओं के चलते बिजली का खंभा भी गिर गया।

MP में 25 जिलों पर हीटवेव का हमला

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। खजुराहो में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में रात में भी गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में 18 मई तक भीषण गर्मी का असर बना रह सकता है।

बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश-बिजली का अलर्ट

बिहार के पूर्णिया, कटिहार समेत 7 जिलों में तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 KMPH की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में मई में अब तक सामान्य से 28% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।