देश

NCP में फिर एक साथ चाचा-भतीजे:महाराष्ट्र निगम चुनाव के लिए अजित-शरद पवार का गठबंधन

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में फिर हलचल शुरु हो गई है. उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव के लिए NCP और NCP गुट के बीच गठबंधन की घोषणा की है. उन्होंने इसे ‘घड़ी और तुतारी का साथ’ करार दिया, यानी पार्टी का पुराना परिवार एक बार फिर एकजुट हो गया है।

दोनों गुट मुलकर तय करेंगे उम्मीदवार

अजित पवार ने अपनी चुनावी सभा में कहा कि नगर निगम चुनाव के लिए दोनों गुटों ने मिलकर उम्मीदवार तय करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “गठबंधन को लेकर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के विकास के लिए कई बार ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं।”

NCP का विभाजन और अब फिर एकता

जुलाई 2023 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने कई विधायकों के साथ NCP से अलग होकर भाजपा-शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद संभाला था। तब से पार्टी दो हिस्सों में बंटी हुई थी

NCP (अजित पवार) – घड़ी चुनाव चिन्ह

NCP (शरद पवार) – तुतारी चुनाव चिन्ह

फरवरी 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर ने अजित पवार गुट को असली NCP घोषित किया था, क्योंकि उनके पास विधायिका में बहुमत था। 2024 के विधानसभा चुनाव में दोनों गुट अलग-अलग चुनाव लड़े थे. जिसमें अजित पवार के NCP ने 41 सीटें जीतीं और शरद पवार के गुट को 10 सीटें मिली थीं।

मिलकर लड़ेंगे चुनाव

अजित पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रचार में पूरी मेहनत करें और किसी विवादित बयान से बचें.उ न्होंने कहा कि NCP विकास के लिए काम करती है और जो लोग निगम को कर्ज में डालने की कोशिश करेंगे, उन्हें पार्टी बाहर करेगी।

शरद पवार के प्रवक्ता अंकुश काकड़े ने गठबंधन की पुष्टि की, लेकिन सीट बंटवारे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वह बोले कि कांग्रेस और शिवसेना उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत के बाद चारों दल मिलकर सीटों का फैसला करेंगे।

महायुति के भीतर सीट बंटवारा

भाजपा- 128 सीटें

शिवसेना- 79 सीटें

बाकी 20 सीटों पर उम्मीदवार के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

29 नगर निगमों के चुनाव की घोषणा

मतदान- 15 जनवरी 2025

मतगणना- 16 जनवरी 2025

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख- 30 दिसंबर 2024