UAE एयरपोर्ट के नए प्रतिबंधों के कारण Air India और

UAE प्रतिबंधों से Air India Express की उड़ानें प्रभावित, दुबई-अबू धाबी की कई फ्लाइट रद्द

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा लगाए गए नए संचालन प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइंस की कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। Air India Express और Air India की दुबई और अबू धाबी जाने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द या कम करना पड़ा है। इन बदलावों से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

दुबई और अबू धाबी की उड़ानें रद्द

एयरलाइन समूह के अनुसार:दिल्ली-दुबई रूट पर केवल एक राउंड-ट्रिप फ्लाइट संचालित की जाएगी, Air India की पांच में से चार दुबई फ्लाइट्स रद्द, Air India Express की छह में से पांच दुबई फ्लाइट्स रद्द. अबू धाबी जाने वाली Air India Express की सभी पांच उड़ानें रद्द। ये फैसले UAE एयरपोर्ट अधिकारियों के निर्देशों के बाद लिए गए हैं।

कुछ रूट्स पर सीमित सेवाएं जारी

हालांकि पूरी तरह उड़ानें बंद नहीं हुई हैं। Air India Express कुछ सेवाएं जारी रखेगा, जैसे:

  • Sharjah से Delhi, Mumbai, Kochi, Kannur

  • Ras Al Khaimah से Kochi और Kozhikode

हालांकि ये उड़ानें भी स्लॉट उपलब्धता और परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी।

मध्य-पूर्व तनाव का असर

हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण क्षेत्र में एयर ट्रैफिक संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते भारतीय एयरलाइंस को अपने शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।

यात्रियों के लिए क्या विकल्प

प्रभावित यात्रियों को एयरलाइंस की ओर से ये सुविधाएं दी जा रही हैं: बिना अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग, पूरा रिफंड लेने का विकल्प है एयरलाइंस का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही उड़ानों का संचालन फिर से नियमित किया जाएगा।