सुनीता विलियम्स की वापसी पर होगी पूजा, परिवार के साथ भारत आने की तैयारी
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी अंतरिक्ष में 286 दिन (क़रीब 9 माह) रुकने के बाद वापस आ गए हैं। आज यानी बुधवार की सुबह 3.27 बजे ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा तट लैंड किया। इस दौरान सुनीता मुस्कुराती हुई नज़र आई। उनके साथ बुच विल्मोर और 2 अन्य साथी निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे हैं। सुनीता के पैतृक गाँव झूलासन जो कि गुजरात के मेहसाणा जिले में है, वहां भी उनके आने की खुशियां मनाई जा रही हैं।
सुनीता विलियम्स जल्द आएंगी भारत
सुनीता के रिश्तेदारों और परिचितों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सुनीता की चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि ये एक सपना जैसा लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सुनीता विलियम्स के साथ पूरा परिवार और दोस्त छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं जिसके लिए वो जल्द भारत आएंगी। जहां वो परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगी।
सुनीता के आने पर घर में होगी पूजा
सुनीता के कजन व्रदर प्रवीण भाई शास्त्री ने जानकारी दी की उनके सलमती के लिए हम लंबे समय से पूजा पाठ कर रहे थे। और अब जब वो वापस आ गई हैं तो घर में एक बड़ी पूजा रखी गई है। सुनीता भी इस मंदिर में आती थी और पूजा पाठ करती थी।
As the whole world waits, with abated breath, for the safe return of Sunita Williams, this is how PM Sh @narendramodi expressed his concern for this daughter of India.“Even though you are thousands of miles away, you remain close to our hearts,” says PM Sh Narendra Modi’s… pic.twitter.com/MpsEyxAOU9
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) March 18, 2025
पीएम मोदी ने भी लिखा था पत्र
आपको बता दें सुनीता विलियम्स को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखा था और उनके बारे में जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो भारत में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्रंप और उनके जो बाइडेन से अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान मुलाकात के दौरान सुनीता विलियम्स का हालचाल पूछा था।