देश

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 82,850 के पार, जानिए निफ्टी के हाल

Stock Market Updates 11 July 2025: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार बाजार लाल रंग में कारोबार कर रहा है। आज सुबह शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला। वैश्विक बाजार में भी मिलजुला संकेत है। एशियाई बाजार में गिरावट है वहीं, अमेरिकी बाजार में तेजी है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 338.32 अंक यानी 0.41 फीसदी तेजी के बाद करीब 82,851.96 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 94.45 अंक यानी 0.37 फीसदी बढ़त के बाद करीब 25,260.80 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

शुक्रवार की सुबह बाजार में गिरावट दिखी। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 633.65 अंक यानी 0.76 फीसदी गिरावट के बाद करीब 82,556.63 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 183.20 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरने के बाद करीब 25,408.40 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

इन शेयर में दिख रही है तेजी?

आज शुक्रवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान पर हैं और 20 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, Hindalco, Trent निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं HUL, Kotak Mahindra Bank, SBI Life Insurance, SBI और ICICI Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कामकाज कर रहा है। वहीं आईटी, मीडिया इंडेक्स 1 फीसदी टूटा।  

बीते दिन बाजार में थी गिरावट 

बीते दिन 10 जुलाई गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। गुरुवार शाम सेंसेक्स 346 अंक गिरने के बाद करीब 83,190 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 121 अंक की गिरावट रही जिसके बाद 25,355 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 8 में तेजी और 22 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 12 में तेजी और 38 में गिरावट दिख रही थी।