अफगानिस्तान से भारत तक 1000 किमी लंबा रेन बैंड सक्

1000 किमी लंबे ‘रेन बैंड’ से देशभर में बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली। देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब 1000 किलोमीटर लंबा एक शक्तिशाली ‘रेन बैंड’ सक्रिय हो गया है, जिसका असर अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान होते हुए भारत तक दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असामान्य स्वरूप है। आमतौर पर यह सिस्टम मुड़ा हुआ (curved) होता है, लेकिन इस बार यह सीधी रेखा में फैला हुआ है, जिससे इसका प्रभाव अधिक व्यापक हो गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह स्थिति बेहद दुर्लभ है और इसकी वजह से तेज आंधी-तूफान, गरज वाले बादल, भारी बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन रही हैं। मौसम का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रूप में दिख रहा है:

पहाड़ी क्षेत्र

  • हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और अटल टनल क्षेत्र में करीब ढाई फीट बर्फ जमा

  • उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में लगातार बर्फबारी

  • जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में सड़कों पर बर्फ जमा

height=499

मैदानी क्षेत्र

  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज बारिश और ओले

  • दिल्ली में बारिश के कारण मौसम ठंडा हुआ

  • तमिलनाडु के मदुरै में भारी बारिश

हादसे और नुकसान की खबरें

तेज हवाओं और बारिश के कारण कई जगह नुकसान की स्थिति भी बनी यूपी के मथुरा में तेज आंधी से मकान की छत गिर गई, कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें। किसानों की फसलों को नुकसान की आशंका है।

height=506

आने वाले 2 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 21-22 मार्च को उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी, राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी।