केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्ती

Pralhad Joshi: प्रह्लाद जोशी बने नए केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री, हुआ ऐलान

Pralhad Joshi: प्रह्लाद जोशी बने नए केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री, हुआ ऐलान 

Pralhad Joshi: केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। 

कौन है प्रह्लाद जोशी?

आपको बता दे कि प्रह्लाद जोशी कर्नाटक से आते हैं। उनका जन्म कर्नाटक के बीजापुर में 27 नवंबर 1962 को हुआ था। वे कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है और साल 2006 से 2013 कर्नाटक बीजेपी के महासचिव रहे है। जोशी वर्तमान में वे मोदी सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री है। पेशे से वे एक उद्योगपति भी रहे हैं। 

संसदीय कार्य मंत्री भी रहे 

प्रह्लाद जोशी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री भी रहे है। वे कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से लगातार 5 बार सांसद चुने जा चुके हैं। जोशी को को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद माना जाता है। अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। 

आपको बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते करीब एक माह से कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जिसके बाद 25 जुलाई यानी आज धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने भी जंतर मंतर स पर चल रहे आंदोलन को समाप्त करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद मोदी सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी को दिया।