पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने टू नेशन थ्योरी और हिन्दुओं को लेकर ये क्या कह दिया...
Pakistan Army Chief General Asim Munir Video : पाकिस्तान के हुक्मरानों के बाद अब वहां के आर्मी चीफ अजीबो गरीब बयान देने लगे हैं। पाकिस्तान का एक वीडियो अब भारत में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पाकिस्तान के आर्मी चीफ अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था नहीं बल्कि जिन्ना की टू नेशन थ्योरी और हिन्दुओं को लेकर बयान देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिस तरह की बातें पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर कह रहे हैं उसे सुनकर कोई भी समझ सकेगा कि, आखिर क्यों पाकिस्तान आज बदहाली में है।
पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों के लिए कह रहे थे कि, "वे अपने बच्चों को अवश्य बताएं कि, पाकिस्तान का निर्माण कैसे हुआ। भारत - पाकिस्तान दो अलग देश हैं।"
हम हिन्दुओं से अलग हैं - असीम मुनीर
प्रवासी पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने कहा - "पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को जरूर बताएं। उन्हें बताएं कि, हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि, हम हिन्दुओं से अलग हैं। हमारे रहने का तरीका, धर्म, परंपरा, विचार और उद्देश्य सब कुछ अलग है। यही कारण था कि, सो राष्ट्र के सिद्धांत को सामने रखा गया। हम दो देश हैं - एक नहीं। हमारे पूर्वजों ने बलिदान देकर यह देश बनाया है। हम जानते हैं कि, इसे कैसे बचाना है। कृपया करके पाकिस्तान की कहानी को याद रखें और अपने बच्चों को यह कहानी सुनाएं ताकि उनका पाकिस्तान से रिश्ता कभी कमजोर न पढ़े।"
कलमें के आधार पर पाकिस्तान :
"आज तक की तारीख में केवल दो रियासतें हैं जो कलमें के आधार पर बनी है। एक का नाम था रियासते - तैय्यबा। दूसरी रियासत 1300 साल बाद आपकी (पाकिस्तान) बनी है।" पाकिस्तान के आर्मी चीफ का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है।