MP Lata Gupta: MP की बेटी बनी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, हुआ ऐलान
MP Lata Gupta: करीब ढाई सालों से खाली पड़े दिल्ली महिला आयोग को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। दिल्ली सरकार ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व निगम पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
एमपी की बेटी बनी है लता गुप्ता
दिल्ली महिला आयोग की नवनिर्युक्त अध्यक्ष लता गुप्ता का जन्म मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं लता गुप्ता दिल्ली भाजपा में उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री और शाहदरा जिला अध्यक्ष जैसे कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
इन्हे भी मिला पद
लता गुप्ता के साथ श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। बता दें कि तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
अल्पसंख्यक आयोग में भी नियुक्तियां
दिल्ली सरकार ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग में भी नए पदों की घोषणा की है। जिनमें निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को आयोग के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।