मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा, MP-UP में बारिश; केरलम-कर्नाटक में रेड अलर्ट
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून केवल पांच दिनों में 13 राज्यों तक पहुंच चुका है और सोमवार को उसने तेलंगाना में भी दस्तक दे दी। पश्चिमी तट पर मानसून अब मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर है और अगले 48 घंटे में महानगर में इसकी एंट्री हो सकती है।
इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं आंधी और धूलभरी हवाएं चल रही हैं। दूसरी ओर राजस्थान के पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बरकरार है।
5 दिन में 13 राज्यों तक पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष मानसून 4 जून को केरलम पहुंचा था। इसके बाद केवल पांच दिनों में यह कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ा है।
मानसून फिलहाल इन क्षेत्रों तक पहुंच चुका है:
-
केरलम
-
तमिलनाडु के हिस्से
-
कर्नाटक के हिस्से
-
तेलंगाना
-
असम
-
अरुणाचल प्रदेश
-
नगालैंड
-
त्रिपुरा
-
पूर्वोत्तर भारत के अन्य क्षेत्र
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की ओर तेजी से बढ़ सकता है।
मुंबई में 48 घंटे के भीतर दस्तक संभव
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की एंट्री अब बेहद करीब है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में पहुंच सकता है।मुंबई में मानसून की सामान्य आगमन तिथि 10 जून मानी जाती है।
मध्य प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच एंट्री के संकेत
मध्य प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। भोपाल सहित कई जिलों में सोमवार को तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने आज जबलपुर, बड़वानी सहित 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में 10 और 11 जून को हीटवेव की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में मानसून के 15 से 18 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।
केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश का खतरा
मौसम विभाग ने पूरे केरलम और कर्नाटक के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली समेत 8 राज्यों में लू का अलर्ट
उत्तर भारत में गर्मी का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जिन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान