पुणे मर्डर केस के बाद केतन अग्रवाल और चेतन चौधरी क

रियल एस्टेट बिजनेस परिवार का बेटा केतन, जानिए सिया के प्रेमी चेतन की आर्थिक स्थिति

Pune Murder Case Latest Reveal

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने सिर्फ एक आपराधिक घटना के कारण सुर्खियां नहीं बटोरीं, बल्कि इसके पीछे जुड़े परिवारों की सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। एक तरफ करोड़ों के कारोबार से जुड़ा प्रतिष्ठित परिवार था, तो दूसरी तरफ नवंबर में होने वाली भव्य शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन 18 जून की घटना ने सब कुछ बदल दिया।

जांच आगे बढ़ने के साथ लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर केतन अग्रवाल कौन थे और उनका परिवार पुणे के कारोारी जगत में कितना प्रभाव रखता है। इसी वजह से अब केस की चर्चा अदालत और पुलिस जांच से निकलकर कारोबारी और सामाजिक हलकों तक पहुंच गई है।

सिर्फ परिवार के नाम तक सीमित नहीं केतन की पहचान

केतन अग्रवाल पुणे के जाने-माने कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह परिवार की रियल एस्टेट कंपनी सक्सेस ग्रुप में निदेशक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि माने जाने वाले केतन को भविष्य के बिजनेस लीडर के रूप में देखा जाता था। कंपनी के विस्तार और ब्रांडिंग से जुड़े कई कामों में उनकी सक्रिय भूमिका बताई जाती है।

शिक्षा और कारोबार दोनों में मजबूत प्रोफाइल

केतन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने पुणे की सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद अमेरिका के प्रतिष्ठित बैब्सन एफ.डब्ल्यू. ओलिन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर डिग्री हासिल की। परिवार और कारोबारी हलकों में उन्हें आधुनिक सोच वाले युवा उद्यमी के रूप में देखा जाता था।

पुणे में बड़ा नाम है सक्सेस ग्रुप

केतन का परिवार सक्सेस ग्रुप के जरिए रियल एस्टेट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करता है। कंपनी की स्थापना 2008 में उनके दादा देवीचंद अग्रवाल ने की थी। वर्तमान में कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी केतन के पिता विशाल अग्रवाल के पास है। कंपनी का दावा है कि वह पुणे क्षेत्र में सैकड़ों परियोजनाएं पूरी कर चुकी है। इसी वजह से रियल एस्टेट क्षेत्र में परिवार की मजबूत पहचान मानी जाती है।

करोड़ों की शादी की तैयारियां अधूरी रह गईं

दोनों परिवार नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर में शादी समारोह के लिए करीब 17 करोड़ रुपये में एक पैलेस बुक किया गया था। मेहमानों की यात्रा के लिए दो चार्टर्ड विमान भी तय किए गए थे। प्री-वेडिंग शूट और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां पहले से चल रही थीं। ऐसे में यह घटना सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि दोनों पक्षों के लिए बड़ा झटका बनकर सामने आई।

कौन है चेतन चौधरी

पुलिस जांच के अनुसार, चेतन चौधरी का नाम इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल है। वह ड्राई फ्रूट्स के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया गया है। जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन की पहचान एक कारोबारी संपर्क के जरिए हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। पुलिस इसी रिश्ते को पूरे घटनाक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी मानकर जांच कर रही है।

आर्थिक स्थिति को लेकर भी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चेतन चौधरी का परिवार भी आर्थिक रूप से संपन्न है और संयुक्त पारिवारिक कारोबार से जुड़ा हुआ है। हालांकि परिवार की कुल संपत्ति या कारोबारी मूल्यांकन को लेकर कोई आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसलिए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद केस सामने आने के बाद चेतन और उसके परिवार की आर्थिक पृष्ठभूमि भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिश्तों, प्रतिष्ठा और फैसलों के बीच उलझा मामला

पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी लंबे समय से संपर्क में थे। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या पारिवारिक दबाव, सामाजिक प्रतिष्ठा और व्यक्तिगत संबंधों ने इस पूरे घटनाक्रम को प्रभावित किया। यही कारण है कि यह मामला सिर्फ एक हत्या की जांच नहीं रह गया है, बल्कि रिश्तों और सामाजिक दबावों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।