केदारनाथ में एंट्री के लिए एफिडेविट जरूरी हो सकता

केदारनाथ में एंट्री के लिए एफिडेविट जरूरी?: सारा अली खान पर सवाल के बाद BKTC का बयान, नए नियमों की तैयारी

चारधाम यात्रा 2026 से पहले उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम को लेकर नए नियमों की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर समिति (BKTC) द्वारा प्रस्तावित SOP के तहत एंट्री नियमों में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे यह मुद्दा चर्चा में आ गया है। देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Hemant Dwivedi ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रवेश को लेकर नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इस दौरान जब बॉलीवुड अभिनेत्री Sara Ali Khan को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि केदारनाथ में एंट्री के लिए उन्हें एफिडेविट देना होगा, जिसमें सनातन धर्म में आस्था की पुष्टि करनी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है, लेकिन नियमों का पालन सभी को करना होगा। 

नए नियमों की तैयारी 

1. गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक- मंदिर समिति ऐसे लोगों के प्रवेश को सीमित करने की तैयारी में है, जो सनातन धर्म में आस्था नहीं रखते। इसके लिए पारंपरिक व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया गया है।

2. मंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध - केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के 50–60 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है। यह नियम सभी पर समान रूप से लागू होगा।

3. फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान - मंदिर परिसर में फोटोग्राफी के लिए विशेष स्थान तय किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को केवल उन्हीं जगहों पर मोबाइल इस्तेमाल की अनुमति होगी।

सारा अली खान का कनेक्शन

Sara Ali Khan कई बार केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुकी हैं। फिल्म केदारनाथ के बाद उनकी इस धाम से जुड़ाव की चर्चा भी रही है। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें भी तय नियमों का पालन करना होगा। 

अन्य अहम फैसले

  • धामों के विकास के लिए 121 करोड़ रुपए का बजट
  • तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष बनाने का निर्णय
  • मंदिर कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी
  • ऑनलाइन पूजा व्यवस्था को बढ़ावा
  • चारधाम यात्रा के लिए रिकॉर्ड पंजीकरण