पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमार

पहलगाम आतंकी हमले पर आखिरकार आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस हमले का वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे आतंकियों ने पर्यटकों के नाम और धर्म पूछकर उन्हें गोली मार रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर - ए - तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। इस हमले को लेकर पाकिस्तान का भी रिएक्शन सामने आ गया है। 

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा इससे (पहलगाम हमले) से कोई लेना-देना नहीं है। हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं।

क्या बोले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री?

दरअसल, पाकिस्तानी के एक लोकल टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि इससे हमारा कोई ताल्लुक नहीं है। हमारे पास सबूत हैं। बेगुनाह लोगों को निशाना बिल्कूल नहीं बनाना चाहिए। यह हमारे राष्ट्रीय नीति के खिलाफ है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री विवादित बयान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बेहद आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि यह हमला दिल्ली में बैठी केंद्र सरकार का विरोध है। वहां के नागारिक ही ऐसी घटनाएं कर रहे हैं। भारत की हिंदुत्व वाली सरकार आम लोगों का हक मार रही है। वहां रहने वाले अल्पसंख्यक जिसमें बौद्ध, ईसाई और मुसलमान शामिल हैं, उन्हें सरकार परेशान कर रही है।

इसके पहले नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने की कड़ी निंदा

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और लिखा- नेपाल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है और आतंकवाद के किसी भी और सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। पीड़ितों में एक नेपाली नागरिक की रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए निकट समन्वय स्थापित किया गया है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।"

आतंकवादी हमला अत्यंत विनाशकारी है- प्रधानमंत्री कीर स्टारमर

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्वीट कर लिखा, "कश्मीर में हुआ भयानक आतंकवादी हमला अत्यंत विनाशकारी है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों, उनके प्रियजनों और भारत के लोगों के साथ हैं।"

श्रीलंका का बयान

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है- "श्रीलंका भारत के जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। श्रीलंका सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और लोगों के साथ दृढ़ एकजुटता से खड़ा है। हम क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हैं।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई संवेदनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा - कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ़ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं!"