देश

RSS की तारीफ पर घिरे दिग्विजय, राहुल बोले- आपसे गलती हुई

कांग्रेस के भीतर एक सोशल मीडिया पोस्ट ने ऐसा सियासी भूचाल खड़ा किया कि मामला सीधे राहुल गांधी तक पहुंच गया. RSS और बीजेपी की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को महंगा पड़ गया. पार्टी के स्थापना दिवस पर खुद राहुल गांधी ने इस पर उनसे आपत्ति जताई.

इंदिरा भवन में आमना-सामना

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह की आमना-सामना हुआ तो. राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाया तो मुस्कुराते हुए बोले, कल आपने गलत व्यवहार कर दिया.यह सुनते ही आसपास खड़े नेताओं की हंसी छूट गई.लेकिन संदेश साफ था.पार्टी इस बयान से असहज है।

मोदी-आडवाणी की पुरानी तस्वीर ने बढ़ाया विवाद

दरअसल, 27 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी जमीन पर बैठे नजर आ रहे थे। पोस्ट के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा था- यह बहुत प्रभावशाली तस्वीर है। RSS का जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना. यह संगठन की ताकत को दिखाता है.

दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद पार्टी के कई नेताओं ने खुलकर नाराजगी जताई.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिना नाम लिए कहा. कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया. न हमने धर्म के नाम पर वोट मांगे और न ही मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाई.

दिग्विजय सिंह की सफाई

विवाद बढ़ने पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.मैंने सिर्फ संगठन की तारीफ की थी, विचारधारा की नहीं. मैं RSS, प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियों का घोर विरोधी हूं.

भाजपा को मिला मौका

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा नेताओं ने मौके को हाथ से जाने नहीं दिया.फडणवीस बोले. धीरे-धीरे सच्चाई समझ में आ रही हैRSS सामाजिक समानता और राष्ट्रीय प्रगति के लिए काम करता है. अब उसके आलोचक भी उसकी ताकत को स्वीकार करने लगे हैं.