विजय देवरकोंडा की अचानक तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती; फैमिली साथ है मौजूद
Vijay Devarakonda: साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें डेंगू हो गया है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के साथ उनके परिवार वाले भी अस्पताल में मौजूद है और उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें 20 जुलाई तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
हालांकि, अभी तक विजय या उनकी टीम की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे है।

हाल ही में विजय देवरकोंडा का नाम एक कानूनी मामले में भी आया था। ED ने 10 जुलाई को 29 सेलिब्रिटी के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिन पर गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने का आरोप है। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे सितारे शामिल है। ये मामला हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुआ था।
बीमारी के बीच विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ भी चर्चा में है। यह फिल्म 31 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है। ‘किंगडम’ एक स्पाई एक्शन फिल्म है, जिसे गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में विजय के साथ भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव भी नजर आएंगे।

इसके अलावा खबरें है कि विजय देवरकोंडा फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में भी नजर आ सकते है। बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में विलेन का रोल निभा सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विजय को आखिरी बार जून 2024 में रिलीज हुई मेगाफिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। अब फैंस उन्हें ‘किंगडम’ में बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।