विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्श

हैदराबाद में विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल साड़ी में दिखीं एक्ट्रेस

हैदराबाद। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन दिया। यह कार्यक्रम शहर के मशहूर होटल Taj Krishna में आयोजित हुआ, जहां बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। कपल ने 26 फरवरी को Udaipur में एक इंटिमेट वेडिंग की थी। शादी में करीब 250 मेहमान शामिल हुए थे, जबकि हैदराबाद रिसेप्शन में मेहमानों की लंबी लिस्ट देखने को मिली।

लाल साड़ी में रश्मिका, सफेद ट्रेडिशनल लुक में विजय

रिसेप्शन में रश्मिका मंदाना ने कस्टम लाल साड़ी पहनकर ट्रेडिशनल अंदाज अपनाया। इसके साथ उन्होंने गोल्ड जूलरी पहनी, जिससे उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। वहीं विजय देवरकोंडा व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। कपल हाथ थामे मीडिया के सामने आया और कैमरों के लिए पोज दिए। समारोह की शुरुआत भी फैमिली फोटोज से हुई, जिसमें दोनों के परिवार के सदस्य साथ दिखाई दिए। मीडिया के सामने तस्वीरें खिंचवाते समय विजय देवरकोंडा ने हल्के अंदाज में कहा कि यह उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा अब मैं अंडरग्राउंड हो जाऊंगा। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोग भी हंसते नजर आए।

height=384

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे

रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई मशहूर चेहरे भी शामिल हुए। फिल्ममेकर Karan Johar और अभिनेत्री Kriti Sanon साथ नजर आए। इसके अलावा समारोह में Rhea Chakraborty , Mrinal Thakur, ,Neena Gupta, जैसे कई कलाकारों ने भी शिरकत की।

height=548

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गजों की मौजूदगी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी कई बड़े स्टार्स कपल को बधाई देने पहुंचे। रिसेप्शन में Allu Arjun, Ram Charan, Chiranjeevi, Nagarjuna Akkineni, जैसे सितारे भी पहुंचे और कपल को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं। हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट को देखते हुए रिसेप्शन की सुरक्षा भी काफी कड़ी रखी गई थी। आयोजकों की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। होटल के बाहर और अंदर दोनों जगह सिक्योरिटी स्टाफ तैनात था।

height=384

उदयपुर में हुई थी इंटिमेट वेडिंग

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी Udaipur के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई थी। यह समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए। शादी दो परंपराओं तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से संपन्न हुई। रश्मिका ने लाल साड़ी और पारंपरिक सोने के आभूषण पहने थे, जबकि विजय आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम में नजर आए। 

height=384