मनोरंजन

थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह बनाने से चूकीं

Miss World 2025: पूरी दुनिया को जिस ऐतिहासिक पल का इंतजार था, वह आखिरकार आ गया। थाईलैंड की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता ने 110 देशों की प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 में जगह बनाई, लेकिन वे टॉप-8 में जगह बनाने से चूक गई।

हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित इस भव्य समारोह में थाईलैंड की ओपल सुचाता ने लगभग 110 देशों की कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।

पिछली विजेता क्रिस्टिना पिस्कोवा ने ओपल को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ओपल को 1 मिलियन डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी भी मिली। ये मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और उनके पार्टनर्स की ओर से विजेता को दी जाती है।

मिस वर्ल्ड बनकर ओपल ने किया पहला वॉक

View this post on Instagram

A post shared by Miss World (@missworld)

मिस वर्ल्ड 2025 का ताज पहनने के बाद ओपल सुचाता चुऊंग्स्री ने मंच पर अपना पहला ग्लैमरस वॉक किया। आत्मविश्वास और मुस्कान से भरे इस वॉक में उनकी खुशी और गर्व साफ झलक रही है।

भारत की नंदिनी टॉप-20 तक पहुंची

भारत की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही नंदिनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 तक का सफर तय किया, लेकिन वे टॉप-8 में जगह बनाने से चूक गई। हालांकि, शुरुआती कल्चरल राउंड वॉक में वे शो-स्टॉपर बनकर खूब छाई रहीं।

भारत का मिस वर्ल्ड से गहरा नाता

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72 साल के इतिहास में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अब तक 6 बार यह खिताब अपने नाम किया है। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने देश को यह सम्मान दिलाया था। उनके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) मिस वर्ल्ड बनी थी।