राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द बनेंगे पैरेंट्स, सोश

राजकुमार राव-पत्रलेखा जल्द बनने वाले है पैरेंट्स; सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा - बेबी ऑन द वे!

Rajkummar Rao And Patralekha: बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में शुमार राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले है। इस अनाउंसमेंट के लिए कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर की, जिसमें फूलों से सजा पालना दिखाई दे रहा है और उस पर लिखा है,“बेबी ऑन द वे”। राजकुमार ने कैप्शन में लिखा - “एक्साइटिड”, जिससे साफ झलकता है कि यह उनके लिए कितना स्पेशल मोमेंट है।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार और पत्रलेखा की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही। दोनों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2021 में चंडीगढ़ में एक सादगी से अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी की। अब शादी के लगभग चार साल बाद ये कपल अपने नए जीवन अध्याय की ओर बढ़ रहा है, पेरेंटहुड की ओर।

राजकुमार-पत्रलेखा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई। फराह खान, नेहा धूपिया, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, पुलकित सम्राट, लारा दत्ता समेत हुमा कुरैशी, तृप्ति डिमरी, दीया मिर्ज़ा जैसे कई सितारों ने उन्हें आने वाले नए मेहमान के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी।

जहां राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘मालिक’ में एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे, वहीं पत्रलेखा को हाल ही में फिल्म ‘फुले’ में देखा गया था।