बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमृतसर के

अमृतसर स्वर्ण मंदिर में प्रियंका चोपड़ा ने की सेवा, बर्तन धोते दिखीं एक्ट्रेस

Priyanka chopra in Swarn Mandir

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं और अमृतसर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और सेवा में हिस्सा लिया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लंगर हॉल में बर्तन साफ करती दिख रही हैं।

स्वर्ण मंदिर में सेवा करती दिखीं प्रियंका

दरअसल, अमृतसर के श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) से प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अन्य महिलाओं के साथ बैठकर लंगर के बर्तन साफ करती नजर आ रही हैं, जिसे सेवा का हिस्सा माना जाता है।

सादगी भरे अंदाज ने खींचा ध्यान

इस दौरान प्रियंका ने सिंपल बेबी पिंक इंडियन आउटफिट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। उनका यह सादगी भरा रूप फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। प्रियंका के इस वीडियो पर यूजर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उनकी जड़ों से जुड़े रहने और सेवा भावना की तारीफ की है।

अमृतसर के खाने का भी लिया स्वाद

प्रियंका ने अपने अमृतसर दौरे की झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उन्होंने छोले-कुलचे का आनंद लेते हुए फोटो पोस्ट की और इसे खास पल बताया।

एयरपोर्ट पर फैंस के साथ दिखीं

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर भी देखा गया। कार में बैठने से पहले उन्होंने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई, जिसे लोगों ने पसंद किया।

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी करती नजर आ सकती हैं। इसके अलावा ‘कृष 4’ को लेकर भी उनका नाम सामने आ रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।