यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, पिता ने बताई पूरी घटना; CCTV में कैद हमलावर
Elvish Yadav House Firing: गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर रविवार तड़के फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई।
घटना के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी मां अंदर थी। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने 10 से 12 राउंड फायर किए, जबकि एल्विश के पिता राम अवतार यादव का कहना है कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गई।
🚨SHOCKING. Dozens of rounds FIRED at Elvish Yadav’s house in Gurugram Sec-56 at 6 AM~ 3 shooters carried out the attackCelebrating Hindu fests to fearlessly EXPOSING anti-Hindu ecosystem, Elvish has earned both Love & ENEMIES. Prayers for his safety🙏 pic.twitter.com/Jc2ZGhYJRh
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) August 17, 2025
राम अवतार यादव ने बताया कि परिवार सो रहा था जब गोलियों की आवाज से सभी चौंक उठे। “सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग साफ दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा था जबकि दो गेट के सामने खड़े होकर फायरिंग कर रहे थे,” उन्होंने कहा।
वारदात की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV खंगालने शुरू कर दिए। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि एल्विश यादव न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग रखते है। बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी थी। हालांकि, वे कई बार विवादों में भी घिरे रहे है। हाल ही में उन पर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।
फायरिंग की इस घटना को लेकर अब तक एल्विश यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।