एंटरटेनमेंट अपडेट: ‘धुरंधर 2’ की कमाई, सलमान-रणवीर सुर्खियों में
बॉलीवुड जगत से लेकर टॉलीवुड तक में 1 अप्रैल को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बड़ी खबरें एक साथ सामने आई हैं। फिल्मों की कमाई से लेकर स्टार्स की गतिविधियों तक, हर अपडेट चर्चा में बना हुआ है। आइए आज की प्रमुख खबरें एक नजर में जानते हैं।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
धुरंधर 2 रिलीज के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने 13वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने की फिल्म की तारीफ
देसी गर्ल प्रियंका चौपड़ा ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रणवीर सिंह को बधाई दी। साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम की सराहना की।
सोहेल खान ने बेचा मुंबई का अपार्टमेंट
सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने मुंबई के अंधेरी स्थित अपना अपार्टमेंट बेच दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डील करीब 5.90 करोड़ रुपए में हुई है। यह खबर भी दिनभर चर्चा में बनी रही।
इवेंट में फंसे सलमान खान
सलमान खान प्रेसिडेंट कप 2026 के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। यह आयोजन मुंबई के दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में हुआ था। भीड़ ज्यादा होने के कारण एक्टर कुछ समय के लिए फंस गए। सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। विवाद के चलते इसका टाइटल बदल दिया गया।
‘जन नायकन’ की नई रिलीज डेट
जन नायकन की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। विजय स्टारर यह फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी। अब रिपोर्ट्स के अनुसार इसे अप्रैल के आखिर में रिलीज किया जा सकता है।
दिनभर चर्चा में रहे ये अपडेट
फिल्मों की कमाई, प्रॉपर्टी डील और नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ी खबरें छाई रहीं। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों से बड़े अपडेट सामने आए। आने वाले दिनों में भी इन फिल्मों और स्टार्स पर नजर बनी रहेगी।