मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन
Sunjay Kapur Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का यूके में निधन हो गया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, 53 वर्षीय बिजनेसमैन को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया था। संजय कपूर के अचानक निधन की खबर से परिवार और करीबी सदमे में हैं।