महाशिवरात्रि के शुभ अवर पर जाने, TV से लेकर बॉली

TV से लेकर बॉलीवुड तक, शिव रूप में नजर आए ये एक्टर..

इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप उन एक्टरों के बारे में जानते हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर शिव का रोल किया है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते है, अक्षय कुमार से लेकर मोहित रैना तक, TV और बड़े पर्दे पर किसने शिव का रोल निभाया।

1. अक्षय कुमार

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (2023) में अक्षय कुमार ने भगवान शिव के दूत का रोल निभाया। फिल्म में उन्होंने परेश रावल को कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन दिया और दर्शकों ने उनके इस किरदार को बेहद पसंद किया।

height=768

2. अरुण गोविल

टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ से मशहूर अरुण गोविल ने फिल्म ‘शिव महिमा’ (1992) में भगवान शिव की भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार ने किया और निर्देशन शांतिलाल सोनी ने।

height=768

3. दारा सिंह

क्लासिक फिल्म ‘हर हर महादेव’ (1974) में दारा सिंह ने लीड रोल में शिव का किरदार निभाया। चंद्रकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा।

height=768

4. चिरंजीवी

बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड सिनेमा के कलाकारों ने भी भगवान शिव का किरदार निभाया है। इसी में एक फेमस नाम है चिरंजीवी का। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘श्री मंजुनाथ’ (2001) में भगवान शिव का रोल निभाया। इस फिल्म का निर्देशन के राघवेंद्र राव ने किया और इसे तेलुगु में भी री-शूट किया गया।

height=768

5. शिवाजी गणेशन

तमिल सिनेमा की क्लासिक फिल्म ‘थिरुविलैयाडल’ (1965) में शिवाजी गणेशन ने भगवान शिव का शानदार अभिनय किया। उनके संवाद और स्क्रीन प्रेजेंस को आज भी याद किया जाता है।

height=768

6. मोहित रैना

आपको बता दें कि बॉलीवुड ही नहीं टीवी शो में भी कई कलाकारों ने भगवान शिव के अवतार में नजर आए। इसी में एक फेमस टीवी शो, ‘देवों के देव महादेव’ में मोहित रैना ने महादेव का किरदार निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की। यह शो 18 दिसंबर 2011 से 14 दिसंबर 2014 तक चला और मोहित रैना की पहचान को एक नया मुकाम दिया।

height=768

7. समर जय सिंह

90 के दशक में प्रसारित टीवी शो ‘ओम नमः शिवाय’ में समर जय सिंह ने भगवान शिव की भूमिका निभाई। यह शो शिव पुराण पर आधारित था और इसके लेखक विकास कपूर तथा निर्देशक धीरज कुमार थे।

height=768

8. सौरभ राज जैन

टीवी शो ‘महाकाली- अंत ही आरंभ है’ में सौरभ राज जैन ने भगवान शिव का किरदार निभाया। इस शो की कहानी पार्वती और उनके महाकाली रूप के इर्द-गिर्द घूमती थी।

height=768

9. तरुण खन्ना

तरुण खन्ना ने ‘कर्मफल दाता शनि’, ‘परमावतार श्रीकृष्ण’, ‘देवी’ जैसे शो में भगवान शिव का रोल निभाया और उनके अभिनय को कई बार सराहा गया।

height=768

पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका निभाना किसी भी कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इन सभी कलाकारों ने अपने अभिनय और भक्ति भाव से इसे पूरी तरह जीवंत किया है। जिससे दर्शकों के दिलों में महादेव की छवि और भी मजबूत हुई।