कपिल शर्मा के कैफे पर 9 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी!
Kap's Cafe Canada: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘KAP’S CAFE’ में फायरिंग की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह कैफे कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने हाल ही में शुरू किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन फायरिंग के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
रात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
World Famous comedian Kapil Sharma's newly inaugurated restaurant KAP'S CAFE shot at in Surrey, BC, Canada last night.Harjit Singh Laddi, a BKI operative, NIA's (INDIA ) most wanted terrorist has claimed this shoot out citing some remarks by Kapil@SurreyPolice pic.twitter.com/p51zlxXbOf
— Ritesh Lakhi CA (@RiteshLakhiCA) July 10, 2025
घटना बुधवार रात की है जब एक अज्ञात शख्स ने कार में बैठकर कैफे पर करीब 9 राउंड गोलियां चलाई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कार के अंदर से ही गोलियां चलाता है। आसपास कोई नजर नहीं आता, जिससे लगता है कि घटना देर रात की है।
एक्सक्लूसिव वीडियो में दिखा नुकसान
Canada: Comedian Kapil Sharma’s newly launched Kap's Cafe in Surrey, British Columbia, was targeted in a shooting incident, with at least nine shots fired at the premises. No injuries were reported. Khalistani terrorist Harjit Singh Laddi has claimed responsibility(More visuals… pic.twitter.com/cWpXHNE6QW
— IANS (@ians_india) July 10, 2025
घटना के बाद सामने आए एक्सक्लूसिव वीडियो में कैफे की खिड़कियों और दीवारों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे है। कैफे की बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके को सील कर दिया गया है।
आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली जिम्मेदारी

इस फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और भारत की एनआईए (NIA) की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा के एक पुराने बयान को लेकर लड्डी ने यह हमला करवाया है।
इस मामले में अभी तक कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
कैफे को खुले अभी सिर्फ 6 दिन हुए था

गौरतलब है कि कपिल शर्मा और उनकी पत्नी ने यह कैफे महज 6 दिन पहले ही खोला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके फोटोज और वीडियोज भी शेयर किए थे। इस नए बिजनेस को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे, लेकिन अब इस फायरिंग की घटना से लोग हैरान है।