क्या आप भी रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आ

रेलवे में जॉब पाने का बंपर मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, हजारों में भर्ती

क्या आप भी रेलवे में जॉब करने का सपना देख रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि रेलवे में बंपर भर्ती निकली है। इसलिए जान लीजिए इसमें कौन कर सकता है अप्लाई और सभी डिटेल, ताकि आपके हाथों से ये मौका निकल न जाए।

हजारों में भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट और अन्य तकनीकी पदों के लिए 11,127 पदों का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है और साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ITI डिग्री होनी चाहिए। चलिए अब जान लेते हैं, इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है।

लास्ट डेट

अगर आप भी इस भर्ती में अप्लाई करना चाहते हैं, तो एप्लिकेशन फॉर्म 15 मई से शुरू हो जाएंगे, यानी आप 15 मई से फॉर्म भर सकते हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 जून रखी गई है। इसलिए आप भी समय पर अप्लाई कर लें, ताकि आपके हाथों से ये मौका निकल न जाए।

कितनी पोस्ट पर भर्ती

रेलवे ने यह भर्ती सहायक लोको पायलट के लिए निकाली है। इसमें कुल 11,127 पोस्ट निकली हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 30 साल (आयु सीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर तय की जाएगी) होनी चाहिए।

योग्यता और आवश्यकताएं:

  • उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थानों से ITI डिग्री होनी चाहिए। ट्रेड्स में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक आदि शामिल हैं।
  • उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी की हो।
  • उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं और Apply Online ऑप्शन चुनें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार समय रहते इस भर्ती का लाभ उठा सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से युवा तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।