साल के आख़िरी दिन शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 546 अंक चढ़ा
साल का आख़िरी कारोबारी दिन शेयर बाजार के लिए राहत भरा रहा, 31 दिसंबर को बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और निवेशकों ने साल का अंत मजबूत बढ़त के साथ किया. बैंकिंग और मेटल शेयरों में आई तेजी ने बाजार को ऊपर खींचा ।
सेंसेक्स-निफ्टी: दिनभर की मजबूती, अंत में दमदार क्लोजिंग
बीएसई सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 85,221 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 191 अंकों की बढ़त रही और यह 26,130 पर जाकर रुका । आज के कारोबार में बाजार का मूड साफ तौर पर पॉजिटिव दिखा. सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर हरे निशान में बंद हुए वहीं निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी देखने को मिली ।
कौन-से सेक्टर चमके?
बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई. आज के सत्र में निवेशकों का भरोसा खास तौर पर इन सेक्टर्स पर दिखा
- बैंकिंग शेयर
- मेटल सेक्टर
- एनर्जी और FMCG शेयर
विशेषज्ञों का मानना है कि साल के आख़िरी दिन पोर्टफोलियो री-बैलेंसिंग और घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया ।
ग्लोबल मार्केट का असर मिला-जुला
एशिया से अमेरिका तक मिला-जुला असर देखने मिला. वैश्विक बाजारों से आज कोई एकतरफा संकेत नहीं मिले एक तरफ कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई आज बंद रहे. पिछले सत्र में कोस्पी 0.15% गिरा और निक्केई 0.37% नीचे बंद हुआ । हांगकांग का हैंगसेंग 0.87% फिसला, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.09% चढ़ गया ।
अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही यहां डाउ जोंस 0.20% गिरा, नैस्डेक और S&P 500 में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई . इसके बावजूद भारतीय बाजार ने अपनी अलग मजबूती दिखाई।