सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, इतने हजार रुपए

सोना-चांदी में तेजी, 10 ग्राम सोना ₹1.45 लाख, चांदी ₹2.34 लाख पर पहुंची

25 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹5,000 बढ़कर ₹1.45 लाख पर पहुँच गया है। वहीं, एक किलो चांदी ₹9,000 की बढ़ोतरी के साथ ₹2.34 लाख पर ट्रेड कर रही है।

इस साल सोना-चांदी की कीमतें

बीते साल के लासट में 10 ग्राम सोना ₹1.33 लाख पर था, जो अब ₹1.45 लाख हो गया है। यानी इस साल सोने की कीमत में कुल ₹11,000 की बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमत में भी इस अवधि में ₹3,000 की तेजी देखी गई है।

एक्सपर्ट की सलाह: सोने में निवेश

विशेषज्ञों के अनुसार, सोना हाल ही में रिकॉर्ड ऊँचाई तक पहुँचने के बाद फिलहाल ‘करेक्शन फेज’ में है। शॉर्ट टर्म में कीमतों की गति थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन लॉन्ग टर्म में तेजी का रुझान जारी है। ऐसे में निवेशक छोटे-छोटे निवेश करके सोने में निवेश कर सकते हैं।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जिससे सोने की कैरेट वैल्यू की पुष्टि होती है।
  2. कीमत की जांच करें: सोने का सही वजन और रोजाना का भाव कई सोर्सेज (जैसे IBJA की वेबसाइट) से क्रॉस-चेक करना जरूरी है। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।